अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

YAF Foundation Bhiwadi द्वारा आयोजित “फूड फॉर हंगर–52”

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

सेवा अभियान में इस बार लगभग 800 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बोर्ड सदस्य पोरस सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था वर्ष 2021 से नियमित रूप से यह सेवा कार्य कर रही है और जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने का संकल्प निरंतर निभा रही है।

कार्यक्रम के दौरान YAF के युवा बच्चों ने बढ़-चढ़कर सेवा की जिम्मेदारी संभाली। इस सेवा में फतेह सिंह, लक्षय गुलाटी और खुशवीन कौर ने विशेष रूप से सक्रिय भूमिका निभाई। युवाओं के उत्साह और समर्पण ने पूरे आयोजन को सफल बनाया।

इस अवसर पर संस्था के प्रधान नवीन गुलाटी, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर पोरस सिंह, कपिल अरोड़ा तथा सतेंदर सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने सेवा भावना को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

संस्था द्वारा संचालित कन्यादान सेवा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संस्था ने समाज के लोगों से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य से जुड़ें, ताकि जरूरतमंद कन्याओं के घर जाकर “भात” भरने की परंपरा को निभाया जा सके और उन्हें सहयोग प्रदान किया जा सके।

इसके साथ ही संस्था द्वारा हर माह गौ सेवा भी श्रद्धा और समर्पण के साथ की जा रही है। सदस्य नियमित रूप से गौशालाओं में जाकर हरे चारे, दाना-पानी और आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करते हैं। इस सेवा के माध्यम से निराश्रित गौमाताओं की देखभाल कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया जा रहा है।

अंत में संस्था पदाधिकारियों ने सभी क्षेत्रवासियों को आगामी होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि होली प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ सुरक्षित रूप से मनाएं। पानी की बचत करें और संभव हो तो फूलों की होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें।

संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के सहयोग से ही ऐसे सेवा कार्य निरंतर संभव हैं और भविष्य में भी YAF Foundation इसी प्रकार जरूरतमंदों की सेवा करता रहेगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button