खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

तिजारा कोर्ट के पास कार रेसिंग से हादसा, एक कार जब्त, आरोपी फरार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा कस्बे में आज सुबह कोर्ट के पास दो कारों की आपसी टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों कारें तेज रफ्तार में रेस लगा रही थीं। नियंत्रण खोने पर वे टकराईं और सड़क किनारे स्थित मोची की दुकान तथा शिकंजी के ठेले से जा भिड़ीं।

हादसे में मोची की दुकान का सामान सड़क पर बिखर गया, जबकि शिकंजी ठेले की मशीन टूटने से ठेला पलट गया। एक कार मौके पर क्षतिग्रस्त अवस्था में रुक गई, वहीं दोनों कारों के चालक और सवार मौके से फरार हो गए। घटना में शिकंजी ठेला संचालक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि दोनों पीड़ितों को आर्थिक नुकसान हुआ है।

सूचना पर तिजारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक कार को जब्त कर लिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button