उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी: साप्ताहिक परेड का एसपी ने किया निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं पर दिए निर्देश

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376 3261 75

लखीमपुर खीरी, 27 फरवरी 2026। जनपद लखीमपुर खीरी में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा. ख्याति गर्ग ने पुलिस बल की परेड ड्रिल का निरीक्षण करते हुए जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए नियमित अभ्यास करने के निर्देश दिए।

परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल, विभिन्न कार्यालयों में तैनात पुलिसकर्मी तथा प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षी शामिल हुए। निरीक्षण के बाद एसपी ने सभी कर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी पहनने और नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का भ्रमण कर अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभिलेखों को व्यवस्थित व अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस लाइन परिसर में स्थित मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया।

एसपी ने कहा कि अनुशासन, फिटनेस और रिकॉर्ड व्यवस्था पुलिस विभाग की कार्यक्षमता का आधार हैं और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button