खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान
फागुन मेले में उमड़ी आस्था
सेवा शिविर के साथ 46वीं श्री श्याम निशान यात्रा का भव्य आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा/खाटूश्यामजी। फाल्गुन मेले के पावन अवसर पर खाटू श्याम जी मंदिर में देशभर से उमड़ रही श्रद्धा और भक्ति के बीच तिजारा क्षेत्र की संस्थाएं सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।
गोधावाली भेरू मंदिर, रिंगस रोड, अजीतगढ़ में श्री श्याम प्रेमी सेवा संघ, तिजारा द्वारा विशाल सेवा शिविर संचालित किया जा रहा है। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण, शीतल जल, विश्राम एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका से भी बाबा श्याम के भक्त सेवा शिविर में पधारकर सेवा भावना से जुड़े हैं। सेवा कार्य में राजेश यादव (जोजाका), जगदीश यादव (बिछला), श्री भगवान (बिछाला), मामन सिंह यादव (बिनौलिया), कुलदीप (खिदरपुर), राधेश्याम जांगिड़ (जोजाका), महावीर जांगिड़ (फरीदाबाद), महावीर (ई-मित्र), राजकुमार यादव, बलराम सिंह, केशव, आकाश एवं सुनील सहित अनेक श्रद्धालु सक्रिय रूप से सेवा दे रहे हैं। यह सेवा शिविर 23 फरवरी से प्रारंभ होकर “बाबा की मर्जी” तक निरंतर जारी रहेगा।
इसी क्रम में आस्था और भक्ति के साथ श्री श्री श्याम पदयात्रा सेवा समिति (रजि.), तिजारा द्वारा 46वीं श्री श्याम निशान यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में श्रद्धालु हाथों में निशान ध्वज लिए, भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ बाबा श्याम के दरबार की ओर अग्रसर हैं।
यात्रा में अखंड ज्योत के साथ बाबा के शाही दरबार की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पूरे मार्ग में भक्ति, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
फाल्गुन मेले के इस पावन अवसर पर तिजारा क्षेत्र की इन धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा की जा रही सेवा और आयोजन न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान कर रहे हैं, बल्कि समाज में एकता, समर्पण और आध्यात्मिक चेतना का संदेश भी दे रहे हैं।

Subscribe to my channel


