
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी, 25 फरवरी। भिवाड़ी मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन (बीएमए) की ओर से बुधवार को बीएमए सभागार में होली महोत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम के संयोजक कैपलैज पैरालेल्स इंडिया लि. भिवाड़ी के अध्यक्ष अशोक जैन, निदेशक राहुल जैन तथा उआर पॉलिमर प्रा. लि. के निदेशक नितिन अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएमए के अध्यक्ष चौ. जसवीर सिंह राणा एवं पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ किया। इसके बाद वृंदावन से आए कलाकारों ने “उड़ती कुलजुलियां संदेशो म्हारो लेती जाज्यो रे…” और “म्हारो सतगुरु भया रंगरेज चुनरिया रंग डारी…” जैसे भजनों की प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलाकारों ने राधा-कृष्ण और गोप-ग्वालों के स्वरूप में नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
होली मिलन समारोह में सभी उद्योग प्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर एवं गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेलते हुए शुभकामनाएं दीं। आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। समारोह में बीएमए के मानद सचिव जी.एल. स्वामी, मानद सचिव योगेश जैन, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार गोयल, उपाध्यक्ष गोविंद चांदा, रणधीर सिंह, राजेश अग्रवाल, राजवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, अजीत सिंह देशवाल, अमित भारद्वाज, डी.पी. सिंह, अनुपम शुक्ला, दीपक सांधी, अशोक कुमार जैन, सम्पूर्ण सिंह, एम.एम. खान, एस.एस. शेखावत, नितिन गोयल, प्रदीप भदौरिया, उदयराज मिश्रा, नाथूराम चौधरी, सुनील गुर्जरिया, विकास गोयल, संतलाल, डी.पी. मित्तल, प्रवीन राणा, अरुण त्यागी, दीपक कुमार शर्मा, देशराज तंवर, शशि भूषण, रजत गुप्ता, राजीव रंजन, रत्न पाथरा, मनीष सिंह, मुकेश चौधरी, ओमप्रकाश रावत, सुखदेव सिंह, जे.के. शर्मा, पंकज बंसल, मेहरचंद प्रजापत, हामिद खान, पी.टी. राय, मनोज कुमार, रोशन मेहंदीरा, कुलदीप सिंह, सुनील सोलंकी, किशन तंवर, किशन लाल, बी.डी. यादव, अनिल अग्रवाल, सुनील जैन सहित अनेक उद्योगपति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए सामाजिक सौहार्द और औद्योगिक एकता को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

Subscribe to my channel


