उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार
बस्ती में उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक सम्पन्न, व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 24 फरवरी 2026 (सू.वि.)
जनपद बस्ती के कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग एवं व्यापार बन्धु की महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के व्यापारी एवं उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं व सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उद्योगों की स्थापना एवं संचालन में आने वाली बाधाओं को प्राथमिकता पर दूर किया जाए, जिससे जिले में निवेश बढ़े और रोजगार के अवसर सृजित हों।
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक में निम्न प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई—
विद्युत आपूर्ति
सड़क एवं जलनिकासी व्यवस्था
बैंक ऋण उपलब्धता
व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था
इसके साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद तथा वित्त पोषण सहायता योजना की भी समीक्षा की गई।
लंबित मामलों पर सख्ती
निवेश मित्र पोर्टल पर विभागवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी प्रकरण तय समयसीमा में निपटाए जाएं और किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
बैठक में मौजूद रहे अधिकारी
बैठक का संचालन उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर उपेन्द्र यादव और उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप ने किया।
इस दौरान सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एलडीएम आर.एन. मौर्या, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष अशोक सिंह, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल सिंह रैकवार सहित अन्य अधिकारी व समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


