अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

घर के सामने क्रिकेट खेलने से रोका तो मारा पीटाः दोषियों के गिरफ्तारी की मांग

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के कबरा डिहवा गांव में घर के सामने क्रिकेट खेलने से रोकने पर विवाद, मारपीट का मामला सामने आया है। इस सम्बन्ध में मुण्डेरवा पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है। मारपीट के दौरान 5 घायलों में से दो का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के कबरा डिहवा निवासिनी लालमति पत्नी रामसकल ने तहरीर में कहा है कि गत 18 फरवरी की सुबह उनके गाँव में नितेश पुत्र अशोक व गाँव के कुछ लड़के उनके घर के सामने क्रिकेट खेल रहे थे और उनका गेंद बार-बार घर में आ रहा था। उनके पति राम सकल नितेश से बोले की कही और जाकर खेल लो तो नितेश ने कहा की मैं यही खेलूँगा और मना किया तो माँ बहन की भददी-भददी गालियाँ देते हुए, उनके पति को गला पकड़कर मारने-पीटने लगा। उसके बाद जब लोग जब झगडा शांत कराकर नितेश पुत्र अशोक को उसके घर भेजे तो नितेश कुछ देर बाद अपने घर वालो डॉक्टर पुत्र राम जतन व आकाश पुत्र व सरोज व अमन ेध्व मनोज को लेकर मेरे घर में घुस कर मेरे बेटे अशोक कुमार व राम सकल, बेटी माया पति राम सकल, उसे और अतुल पुत्र आशुतोष को हांकी व लाठी-डंडे से बेरहमी से मारा पीटा। उनके बेटे व बेटी का सर फूट गया और धमकी दिए की तुम लोगो को जान से मार देंगे हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा। लालमति ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों को गिरफ्तार किये जाने की मांग किया है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button