अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मकान मालिक को किरायेदारों से खतराः एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। कोतवाली थाना क्षेत्र के पिकौरा दत्तू राय निवासी मकान संख्या 143 के स्वामी विख्यात रंजन उर्फ अभिमन्यु, पुत्र स्वर्गीय राम प्रसाद श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके मकान में रह रहे किरायेदार रत्नेश शुक्ला, अनुराग शुक्ला तथा संजय सिंह उनकी असहाय स्थिति का लाभ उठाकर मकान पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं।

विख्यात रंजन उर्फ अभिमन्यु ने एसपी को दिये पत्र में कहा है कि वे माता-पिता के निधन के बाद अकेले रहते हैं और लगातार मिल रही धमकियों के कारण अपने ही घर में रहने से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में थाना कोतवाली में शिकायत करने पर दोनों पक्षों को बुलाया गया था, जहाँ किरायेदारों ने मकान खाली करने के लिए कोतवाली में लिखित रूप में 2 से 3 माह का समय माँगा था, किन्तु 3 माह से अधिक समय होने के बाद भी मकान खाली नहीं कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि 1 नवम्बर 2025 को थाना कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज कराई गई, परंतु अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और न ही उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।

 विख्यात रंजन उर्फ अभिमन्यु ने बताया वे घर मे पूरी तरह अकेले है और अपने ही घर में रहने से डर रहे है। किरायेदार मुझे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होने कई बार पुलिस से शिकायत की, एफआईआर भी दर्ज है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अगर उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित लोगों की होगी।

पीड़ित ने प्रशासन से तत्काल कठोर वैधानिक एवं दंडात्मक कार्रवाई करते हुए मकान खाली कराने और व्यक्तिगत सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button