उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

लखीमपुर खीरी: यूपी बोर्ड परीक्षाओं से पहले डीएम ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी। कल से शुरू हो रही माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने जिले के सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

डीएम ने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास और लगन के साथ परीक्षा देने का आह्वान करते हुए कहा कि धैर्य और मेहनत से छात्र नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों का उत्साह बढ़ाएं और सकारात्मक माहौल बनाए रखें, ताकि विद्यार्थी बिना किसी तनाव के बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

जिलाधिकारी ने परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button