उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में विधिक सेवा प्राधिकरण का लघु शिविर आयोजित, 22 फरवरी को होगा मेगा शिविर

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 17 फरवरी 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बस्ती श्री शमसुल हक के मार्गदर्शन में मंगलवार को ब्लॉक साउँघाट पर लघु शिविर (प्री-कैम्प) का आयोजन किया गया।

शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बस्ती श्री राज बाबू ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 22 फरवरी 2026 को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह (बस्ती क्लब) में एक भव्य मेगा/वृहद शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मेगा शिविर में जिले के सभी सरकारी विभागों के समन्वय से निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन और प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

सचिव श्री राज बाबू ने बताया कि मेगा शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को विधिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें न्याय और सरकारी योजनाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना है। शिविर के माध्यम से लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा और पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मेगा शिविर में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मीडिया एवं पराविधिक स्वयंसेवकों (अधिकार मित्र) के माध्यम से जनमानस को प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही, जनपद की सभी तहसीलों और विकास खंडों में मेगा शिविर से पूर्व लघु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां पात्र लाभार्थियों की पहचान कर 22 फरवरी को योजनाओं का सीधा लाभ दिलाया जाएगा।

लघु शिविर के दौरान नायब तहसीलदार कमलेन्द्र प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी साउँघाट मनोज श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button