उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
पीडब्ल्यूडी की बड़ी लापरवाही में बाल बाल बचे अधिवक्ता
पीडब्लूडी विभाग की लापरवाही से हुए नुकसान और कार्यवाही लिए कोर्ट जाएंगे अधिवक्ता

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर 7376 3261 75
पड़रिया तुला खीरी। भीरा थाना क्षेत्र में पीडब्लूडी विभाग द्वारा बिना किसी संकेतक या चेतावनी के अचानक चल रहे लिंक मार्ग पर मौरंग का ढेर लगवा देने से रात के अंधेरे में क्षेत्र के एक अधिवक्ता की कार मौरंग में फंस गई। इस घटना में क अधिकवक्ता बाल बाल बचे हैं जबकि अधिवक्ता की गाड़ी में भारी नुकसान हुआ है। नुकसान की फरपाई और विभाग द्वारा हुई लापरवाही में कार्यवाही के लिए अधिवक्ता नीरज सिंह कोर्ट जाने की तैयारी में है।
पड़रिया तुला कस्बा निवासी अदिवक्ता नीरज सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम तहसील गोला से अपने घर वापस अपनी कार से आ रहे थे तभी भीरा थाना क्षेत्र के चौखड़िया गांव के निकट लिंक मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़क पर बिना किसी संकेतक या चेतावनी बोर्ड के सड़क के बीचों बीच ट्रकों मौरंग का ढेर लगा दिया गया। जिस वजह से रात के अंधेरे में कार मौरंग के ढेर में घुसकर सड़क किनारे खांई में जाने से बाल बच बच गई। इस घटना में अधिवक्ता नीरज सिंह को चोटें भी आई हैं और गाड़ी में भी टूट फूट हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों व ट्रैक्टर की मदद से कई घण्टों की कड़ी मशक्कत के बाद कार को खींचकर बाहर निकाला गया। पीडब्लूडी विभाग की लापरवाही की वजह से हुई घटना व इसके जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही के लिए अधिवक्ता नीरज सिंह कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।


Subscribe to my channel


