उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीस्वास्थ्य

लखीमपुर खीरी: 18 फरवरी को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, गंभीर बीमारियों के मरीजों की होगी जांच

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी। समाजसेवी संस्था डिवाइन फ्यूचर फाउंडेशन की ओर से 18 फरवरी 2026 को एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में कृत्रिम अंग, डिजिटल अंग, हृदय रोग, कैंसर, डायलिसिस, माइग्रेन, लिवर सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।

शिविर का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक पंजाबी रसोई, कचहरी रोड, निकट लखीमपुर खीरी में किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों से शिविर में पहुंचकर निशुल्क जांच व परामर्श का लाभ लेने की अपील की है।

संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है ताकि समय रहते गंभीर बीमारियों की पहचान और उपचार संभव हो सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button