LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

शादी का झांसा देकर दुष्*कर्म का आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता अवधेश यादव, बस्ती

 

ब्रेकिंग न्यूज़…बस्ती/यूपी

बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 32/2026 धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त संदीप कुमार (29) पुत्र सतिराम निवासी ऊचगांव को सोमवार दोपहर करीब 2 बजे मुखबिर की सूचना पर गोदमवा मोड़ से दबोच लिया। पीड़िता ने 14 फरवरी 2026 को थाना मुण्डेरवा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्*कर्म किया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक जावेद खान को सौंपी गई थी। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ उ0नि0 जावेद खान व कांस्टेबल जितेंद्र शाह शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button