जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
पुंछ में दर्दनाक सड़क हादसा, सरकारी कर्मचारी की मौत

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 16 फरवरी: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मंडी क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा चिकरारा के पास उस समय हुआ, जब मारुति वैगनआर (JK12B-6143) अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस हादसे में वाहन चालक मोहम्मद जुबैर, पुत्र नजीर हुसैन, निवासी सेक्लू, की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में डीलर के पद पर कार्यरत थे।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और खतरनाक मोड़ों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

Subscribe to my channel


