खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
तिजारा में स्टेप बाय स्टेप स्कूल का प्रथम वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, मुख्य अतिथि चंकी पांडे ने कहा—शिक्षा ही सफलता की कुंजी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा। स्टेप बाय स्टेप स्कूल, तिजारा शाखा का प्रथम वार्षिक उत्सव शनिवार को हर्षोल्लास व गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। यह आयोजन विद्यालय के लिए ऐतिहासिक व प्रेरणादायी रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म अभिनेता चंकी पांडे उपस्थित रहे, अध्यक्षता डॉक्टर करण सिंह यादव ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती नीलम यादव एवं सेलिब्रिटी गेस्ट डॉक्टर करण सिंह यादव पूर्व सांसद की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। समारोह में विद्यालय के निदेशक नरेंद्र यादव, प्रधानाचार्य अंबेडकर सर्किल सरला यादव, सचिव करण सर, प्रबंधन समिति के सदस्य राधिका मेम, रोहित व कुण्डू मेम, प्रधानाचार्य चिकानी शाखा तनुश्री, अंबेडकर नगर शाखा के प्रधानाचार्य रिशाल यादव, उप-प्रधानाचार्य (अंबेडकर नगर) शालका मेम एवं उप-प्रधानाचार्य (सर्किल शाखा) सारिका मेम विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्वागत भाषण में विद्यालय की उपलब्धियों व भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। नर्सरी से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक व विविध विषयों पर आधारित प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। “परिवार”, “सुरक्षा” जैसे सामाजिक विषयों पर संदेशात्मक कार्यक्रमों के साथ पंजाबी व राजस्थानी लोकनृत्य, जिमनास्टिक्स, “ऑपरेशन सिंदूर”, “धावा एक्ट”, “राजपाल एक्ट”, “पृथ्वीराज एक्ट” व “अवतार एक्ट” जैसी प्रस्तुतियों ने समारोह को विशेष बना दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. करण सिंह यादव व श्रीमती नीलम यादव ने विद्यालय की भव्य एवं सुसज्जित बिल्डिंग तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से जीवन में उच्च शिखर प्राप्त किए जा सकते हैं। सेलिब्रिटी गेस्ट चंकी पांडे ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास को सफलता की कुंजी बताया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट एकेडमी कोऑर्डिनेटर गौरव चोपड़ा ने प्रस्तुत की, विद्यालय का यह प्रथम वार्षिक उत्सव उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम सिद्ध हुआ।

Subscribe to my channel


