खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विशाल हिंदू सम्मेलन में स्वदेशी व कुटुंबन पर जोर, संस्कृति संरक्षण का आह्वान

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

कोटकासिम। कोटकासिम में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन में हिंदू जागरण, स्वदेशी और कुटुंबन (परिवार केंद्रित जीवन) पर विशेष जोर दिया गया। संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में साहित्य एवं पंच परिवर्तन विषय पर आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने उपस्थित जनसमूह का ध्यान आकर्षित किया। सम्मेलन में विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, मातृशक्ति, युवा, बुजुर्ग और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्री सीताराम जी तिगावा महाराज, तपस्य गिरी जी महाराज, भास्कर जी मननदीप, गोसेवक आचार्य विजय सेवक, ब्रह्म प्रजापति तथा ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालक रेखा दीदी सहित अनेक गणमान्य संत एवं सामाजिक कार्यकर्ता मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनीराम सैनी जी ने की। मुख्य वक्ता के रूप में अक्षय जी (विभाग प्रचारक) ने परिवार व्यवस्था, सामाजिक समरसता और परिवार में संस्कारों की भूमिका पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि मजबूत परिवार व्यवस्था ही सशक्त समाज की नींव है और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए संस्कारों का संचार अत्यंत आवश्यक है। सम्मेलन के दौरान उपस्थित स्थानीय कार्यकर्ताओं और प्रतिभागियों ने इन विषयों पर गहन चिंतन किया तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। आयोजन ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और स्वदेशी मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button