अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
ऑनलाइन ठगीः नर्स के खाते से उड़ाए 69 हजार रुपये

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। जिले में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। गायघाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत रानीनी राव (पत्नी विक्रम सिंह) के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 69 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई।
पीड़िता के अनुसार उनका खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बस्ती शाखा में है। 7 फरवरी 2026 को बिना किसी पूर्व जानकारी के उनके खाते से फोन-पे के माध्यम से 69,000 रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल ऐप पर ट्रांजैक्शन का विवरण देखने पर पता चला कि उक्त धनराशि टमकंदेी ठीनरकींस नामक खाते में ट्रांसफर की गई है। इस लेन-देन का न्ज्त् नंबर 737601376419 एवं ट्रांजैक्शन आईडी ज्2602071411454669953550 बताई गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने 8 फरवरी 2026 को साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की गई, जिसका एक्नॉलेजमेंट नंबर 33102260029833 है।
पीड़िता ने थाना कोतवाली, में प्रार्थना पत्र देकर संबंधित खाते के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया है कि ठगी की गई धनराशि 69,000 रुपये को शीघ्र उनके बैंक खाते में वापस दिलाया जाए।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साइबर सेल की मदद से ट्रांजैक्शन से जुड़े खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to my channel


