खेलबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

फुटबॉल फॉर स्कूल्स कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन, 680 विद्यालयों को मिलेंगी 4483 फुटबॉल

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 

बालोतरा, 13 फरवरी। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा के सहयोग से संचालित ‘फुटबॉल फॉर स्कूल्स कार्यक्रम के अंतर्गत फुटबॉल वितरण एवं उद्घाटन समारोह का आयोजन आज जवाहर नवोदय विद्यालय पचपदरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय को बालोतरा एवं बाड़मेर जिले के विद्यार्थियों हेतु फुटबॉल वितरण का नोडल केंद्र बनाया गया है।

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य हरनाथ सिंह चारण ने बताया कि कार्यक्रम के तहत कुल 680 विद्यालयों को 4483 फुटबॉल वितरित किए जाने हैं। उद्घाटन समारोह में बाड़मेर और बालोतरा जिले के 25 विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे तथा चयनित विद्यालयों को नियमानुसार फुटबॉल प्रदान की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत जवाहर नवोदय विद्यालय पचपदरा एवं स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल, पचपदरा के विद्यार्थियों के मध्य आयोजित रोमांचक फुटबॉल मैच से हुई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया।

मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर, श्री भुवनेश्वर सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम केवल फुटबॉल वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और स्वस्थ जीवन शैली विकसित करने की दिशा में एक सशक्त पहल है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के समग्र विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है और ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की खेल गतिविधियों से जोड़ते हैं।

डीपीएस प्राचार्या श्रीमती रचना बख्शी ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए आउटडोर गतिविधियाँ अत्यंत आवश्यक हैं। फुटबॉल जैसे खेल शारीरिक क्षमता, मानसिक संतुलन और नेतृत्व कौशल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय के प्राचार्य श्री हरनाथ सिंह चारण ने इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि शिक्षा मंत्रालय एवं फीफा के सहयोग से संचालित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय में होना हम सभी के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी गरिमामयी उपस्थिति एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ी है। साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों, बालोतरा एवं बाड़मेर से पधारे प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button