गाँधी पार्क में कल यू एस कार्निवाल सरस आजीविका मेला का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी! विधायक शिव अरोरा ने जिलाअधिकारी नितिन भदौरिया व प्रशासनिक अधिकारियो संग किया कार्यक्रम स्थल का निरक्षण
Chief Minister Pushkar Singh Dhami will inaugurate the US Carnival Saras Livelihood Fair tomorrow at Gandhi Park. MLA Shiv Arora inspected the venue along with District Magistrate Nitin Bhadauria and administrative officials.



ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रूद्रपुर। 14 से 23 फरवरी तक गांधी पार्क में उधमसिंह कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 आयोजित होगा। सरस मेले का शुभारम्भ सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा।

सरस मेले की तैयारियो को लेकर विधायक शिव अरोरा ने जिलाअधिकारी नितिन भदौरिया व अधिकारियों के साथ मेला स्थल गांधी पार्क का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विधायक शिव अरोरा ने कहा इस बार का यू एस कार्निवल सरस मेला अपने आप में ऐतिहासिक होने वाला है जहां कला, साहित्य,गायन क्षेत्र के बहुत-बहुत बड़े-बड़े कलाकार अपनी प्रस्तुति के साथ जनता का दिल जीतने का कार्य करेंगे।

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत को लेकर पूरा शहर सज चुका है निश्चित रूप से 14 फरवरी का कार्यक्रम बहुत भाव दिव्य होने जा रहा है जिसको लेकर गाँधी पार्क में तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।
इस दौरान सीडीओ दिवेश शसानी, एडीएम पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


