उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल: 7376326175
लखीमपुर खीरी, 13 फरवरी 2026।
जनपद खीरी की पुलिस अधीक्षक डा. ख्याति गर्ग द्वारा शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल की शारीरिक एवं मानसिक दक्षता को परखते हुए परेड ड्रिल कराई गई।
इस परेड में पुलिस लाइन का समस्त पुलिस बल, विभिन्न शाखाओं/कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी तथा प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छ व सुसज्जित वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने के निर्देश दिए।
परेड के उपरांत एसपी महोदया ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का भ्रमण कर अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और उन्हें अद्यावधिक बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण करते हुए मेस का जायजा लिया और भोजनालय में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता और अनुशासन बनाए रखने के लिए नियमित परेड और निरीक्षण अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करने का संदेश दिया।


Subscribe to my channel


