अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
मकान कब्जा कर लेने की नीयत से लगायी आगः पीड़िता ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की महुडर रेहरवा निवासिनी अर्चना यादव पत्नी जितेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर मकान पर कब्जा कर लेने की नीयत से आग लगा देने के मामले में दोषियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की मांग किया है।
एसपी को दिये पत्र में अर्चना यादव ने कहा है कि उनके पट्टीदार सूर्यभान यादव के लड़के हर्ष यादव के द्वारा उनके मकान को कब्जा करने की नीयत से 8 फरवरी को लगभग 3 बजे भोर में घर में आग लगा दिया गया जिसमें रखा हुआ शादी का सोफा, बड़ा बक्सा में भरा हुआ सामान और उसकी सास ससुर का समान जलकर राख हो गए हैं । इससमें काफी बहुमूल्य सामानों की क्षति हुई है । घटना की सूचना डायल 112 पर देने के साथ ही थाना पुरानी बस्ती में प्रार्थना पत्र दिया परन्तु अभी तक पुलिस के द्वारा अभियोग दर्ज नही किया गया। उसने मांग किया कि दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई के साथ ही उन्हें न्याय दिलाया जाय।
Subscribe to my channel


