अलवरखेलब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

मुंडाना में ब्लॉक स्तरीय महिला एवं बालिका खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

तिजारा, मुंडाना। स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती के उपलक्ष्य में 14वीं ब्लॉक स्तरीय महिला एवं बालिका खेलकूद प्रतियोगिता–2026 का आयोजन ग्राम मुंडाना स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता चन्द्रशेखर यादव ने फीता काटकर किया। संयोजक रक्तवीर रामनिवास यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में कविता देवी (सरकनपुर) विजेता रहीं। मटका दौड़ में मीना देवी प्रथम, रामभूतेरी देवी द्वितीय व सपना देवी तृतीय रहीं। चम्मच दौड़ में ललिता देवी ने प्रथम, पूनम देवी ने द्वितीय व आशा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

200 मीटर दौड़ में रितु (ईशरोदा) प्रथम, सोनिया द्वितीय व निशा (सरकनपुर) तृतीय रहीं। वहीं 100 मीटर बालिका दौड़ में मुस्कान प्रथम, कोमल द्वितीय व आरती तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार, शील्ड, शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरजीत यादव, रामनिवास यादव, धर्मेंद्र यादव, सुभाष उर्फ कालू नंबरदार, कृष्ण सिंह, अजय कुमार शर्मा, विक्रम सिंह गुर्जर, शाला प्रधानाचार्य विजया मीना, शारीरिक शिक्षक सतपाल, कुलदीप यादव, भीम सुबेदार, धर्मवीर यादव सहित बड़ी संख्या में युवा एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button