अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पूर्व पत्रकार अंकुर अवस्थी का निधन, अलवर में शोक की लहर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल /तिजारा, अलवर के पूर्व पत्रकार एवं अलवर नगर निगम के कर्मचारी अंकुर अवस्थी का जयपुर स्थित एनआईआईएमएस (NIIMS) हॉस्पिटल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले करीब 15 दिनों से जयपुर में भर्ती थे। उनके निधन की खबर मिलते ही अलवर में पत्रकार जगत, नगर निगम कर्मियों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, अस्पताल से आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पार्थिव शरीर को अलवर लाया जा रहा है। स्व. अवस्थी अपने सरल स्वभाव, मिलनसारिता और कर्मठता के लिए जाने जाते थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उनके असामयिक निधन से परिवार पर गहरा आघात पहुंचा है। शहर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकार साथियों एवं सामाजिक संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

Subscribe to my channel


