उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस अधीक्षक खीरी ने गोला गोकर्णनाथ मंदिर का किया निरीक्षण

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

खीरी | 09 फरवरी 2026

महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद खीरी की पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति गर्ग ने थाना गोला क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महाशिवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

श्रीमती ख्याति गर्ग ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button