उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

नशे में ड्यूटी और गंभीर लापरवाही पर CDO का सख्त एक्शन, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

 

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 3261 75

खीरी।

जिले में प्रशासनिक अनुशासन को लेकर अब सख्ती साफ नजर आने लगी है। ब्लॉक मितौली में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण ध्वज मिश्र को विभागीय कार्यों में गंभीर लापरवाही बरतने और ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह कार्रवाई मुख्य विकास अधिकारी (CDO) अभिषेक कुमार के सख्त निर्देश पर की गई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद प्रशासन ने बिना देरी के यह कदम उठाया।

CDO अभिषेक कुमार का दो टूक संदेश

CDO अभिषेक कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि

“जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है।”

उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सर्वोपरि है।

प्रशासन का स्पष्ट संदेश

इस कार्रवाई के बाद जिले में यह संदेश साफ है कि अब

ड्यूटी में लापरवाही

नशे में कार्य करना

जनता के कामों को टालना

जैसी शिकायतों पर सीधा और कठोर एक्शन लिया जाएगा। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में ऐसे मामलों पर और भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button