खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गणतंत्र उत्सव में तिजारा का मान बढ़ाने वाले उत्कर्ष शर्मा का भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा। गणतंत्र उत्सव में उत्कृष्ट योगदान देकर तिजारा का नाम पूरे देश में रोशन करने वाले उत्कर्ष शर्मा का शनिवार को तिजारा में भव्य स्वागत किया गया। बाबा बालकनाथ योगी के कार्यालय एवं अहिंसा सर्किल पर आम नागरिकों, समाजसेवियों एवं युवाओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। यह क्षण तिजारा वासियों के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक रहा।
इस अवसर पर महंत जस्सू महाराज, एडवोकेट पुरुषोत्तम सैनी एवं उनकी टीम, राजेंद्र सैनी, रामचंद्र सैनी, नवल पटवारी, कृष्ण प्रधान, कैप्टन सोनाराम सैनी, देवी शर्मा, पंडित बेगराज शर्मा, राम शर्मा, सुधांशु गौतम एवं निरंजन सेन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने उत्कर्ष शर्मा की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की प्रशंसा करते हुए उन्हें तिजारा के युवाओ के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।

Subscribe to my channel


