उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी में SJPU एवं AHTU की मासिक समन्वय बैठक व कार्यशाला आयोजित

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

 मोबाइल नंबर: 7376326175

लखीमपुर खीरी।

जनपद खीरी में आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को थाना SJPU एवं AHTU की मासिक समीक्षा बैठक एवं समन्वय कार्यशाला का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन खीरी के संगोष्ठी कक्ष में किया गया।

यह बैठक पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के संरक्षण में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता श्री प्रदीप कुमार कुशवाहा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खीरी द्वारा की गई।

बैठक में बाल कल्याण समिति (CWC) के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह, सदस्य श्री राम शरण, किशोर न्याय बोर्ड (JJB) से श्री हरे राम, शिक्षा विभाग, चाइल्ड लाइन, जिला बाल संरक्षण इकाई, श्रम विभाग, वन स्टाफ सेंटर, एम-ट्रस्ट, बचपन बचाओ आंदोलन, मानव सेवा संस्थान, जीआरपी, आरपीएफ, बाल कल्याण अधिकारी, महिला शक्ति केंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में पूर्व में जारी कार्यवृत्त के अनुपालन की समीक्षा की गई। साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन एवं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी पत्र के माध्यम से चलाए जा रहे “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम की जानकारी दी गई और सभी से अक्षरशः पालन करने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर बाल गुमशुदगी, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, नशा मुक्त अभियान, लैंगिक समानता, नारी शक्ति, किशोर न्याय अधिनियम 2015 में हुए नवीनतम संशोधन, पॉक्सो एक्ट के मामलों में 24 घंटे के भीतर CWC को सूचना, फॉर्म A एवं B समय से प्रेषित करने, बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्यों, तथा पॉक्सो मामलों में उच्च न्यायालय से प्राप्त जमानत नोटिस पीड़िता एवं CWC को समय से उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने थानों पर तैनात बाल कल्याण पुलिस अधिकारी और महिला शक्ति केंद्र के कर्मचारियों के समक्ष आ रही समस्याओं, सुझावों एवं उनके समाधान पर भी मंथन किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button