खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

जिले में पूरे सप्ताह खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन शिविरों का आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 4 फरवरी। खाद्य कारोबारियों को लाइसेंस एवं पंजीयन की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग, जयपुर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खैरथल-तिजारा डॉ. अरविंद गेट के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आगामी सप्ताह जिले के छोटे कस्बों एवं ग्राम पंचायतों में खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 फरवरी को शर्मा मेडिकल स्टोर के सामने मुंडावर रोड सोडावास, 7 फरवरी को मेन बस स्टैंड बासनी मुंडावर, 8 फरवरी को सोनू रसगुल्ला के सामने बीबी रानी, 9 फरवरी को बस स्टैंड कोटकासिम कस्बा, 10 फरवरी को मेन स्टैंड बूढ़ी बावल (कोटकासिम), 11 फरवरी को मेन बस स्टैंड खैरथल रोड कस्बा हरसोली तथा 12 फरवरी 2026 को छोटी धर्मशाला कस्बा तिजारा में शिविर आयोजित होंगे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमन्त यादव ने बताया कि शिविर प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 12 लाख रुपये से कम वार्षिक टर्नओवर वाले खाद्य कारोबारियों को फोटो एवं आधार/पहचान पत्र की प्रति लानी होगी, जबकि 12 लाख रुपये से अधिक टर्नओवर वाले कारोबारियों को जीएसटी पंजीयन, दुकान स्वामित्व प्रमाण पत्र, पैन कार्ड एवं पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। वहीं निर्माण एवं प्रसंस्करण इकाइयों के लिए उपकरणों की सूची, पानी की जांच रिपोर्ट तथा इकाई के फोटो साथ लाना आवश्यक रहेगा।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button