LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

सम्पूर्णानगर पुलिस व एसएसबी की बड़ी कार्रवाई 06.05 ग्राम ब्राउन शुगर व मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड – उत्तर प्रदेश

 मोबाइल: 7376326175

खीरी | 03 फरवरी 2026

जनपद खीरी में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सम्पूर्णानगर पुलिस एवं एसएसबी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 06.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर), एक मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल फोन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्रवाई थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में दिनांक 03.02.2026 को की गई।

Advertisement

 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बाबुराम खड़का पुत्र दाने खड़का, निवासी बुढ़ीगंगा नगर पालिका वार्ड-07, थाना व जिला बाजुरा, नेपाल राष्ट्र के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से 06.05 ग्राम ब्राउन शुगर, एक काली रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: रा-4-प-7829) तथा एक REDMI कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर थाना सम्पूर्णानगर में मु0अ0सं0 15/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

बरामदगी का विवरण:

06.05 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर

एक अदद पल्सर मोटरसाइकिल (काला रंग)

एक अदद REDMI मोबाइल फोन

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

चौकी प्रभारी खजुरिया, उ0नि0 अनिल सिंह पकंज

उ0नि0 अवधेश कुमार रावत

का0 नरेंद्र कुमार

का0 टिंकू प्रजापति

निरीक्षक GD रामकुमार यादव

ASI GD गोतमलाल डबगोत्रा

का0 GD आदित्य वर्मा

का0 GD राजेश

का0 GD जरीफ अहमद

का0 GD हेमराज गुर्जर

(बी-कंपनी, एसएसबी कैंप बसही, 49वीं बटालियन, पीलीभीत)

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button