अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

तिजारा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई, शोभायात्रा व प्रतिभा सम्मान ने बांधा समां

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा। तिजारा में श्री श्री 1008 संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 649वां जन्मोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन जाटव समाज के अध्यक्ष एवं पूर्व भारतीय सैनिक सुरेश जाटव के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम के तहत 31 जनवरी को प्रातः 11 बजे तिजारा क्षेत्र के महान संत प्रेमानंद गिरी महाराज, एडवोकेट एवं भाजपा नेता पुरुषोत्तम सैनी तथा सैनिक समाज प्रधान कृष्ण कुमार सैनी के मुख्य आतिथ्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। रात्रि 9 बजे भजन-कीर्तन कार्यक्रम हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। कार्यक्रम के दूसरे दिन 1 फरवरी को प्रातः 5 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण किया गया और 11:30 बजे नगर के प्रमुख मार्गों से होकर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

शोभायात्रा एवं समारोह में विधायक प्रत्याशी इमरान खान, पूर्व विधायक संदीप यादव, सभापति झब्बू राम सैनी, उदमी राम पोसवाल, श्रीमती सिमरत कौर, श्याम सिंह जाटव, लाल सिंह पालीवाल, गिरिराज केला, रूपचंद जाटव, हरीश सांवरिया, मुनीराम गुर्जर, शिवचरण सैनी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य वक्ता तिजारा विधायक महंत बाबा बालकनाथ योगी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली, सामाजिक एकता और देश की प्रगति के लिए अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में जाटव समाज सहित क्षेत्र के हजारों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर जाटव समाज के अध्यक्ष सुरेश जाटव ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button