खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

ग्राम उत्थान शिविर में मृदा स्वास्थ्य कार्ड से बदली खेती, किसान की जुबानी सफलता की कहानी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, एक फरवरी। राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने एवं टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में कृषि विभाग की योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम अजरका, पंचायत समिति मुण्डावर निवासी किसान अमित कुमार पुत्र गोपीचंद (जाति जाट) ने अपनी सफलता की कहानी साझा की।

अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने खरीफ सीजन से पूर्व कृषि विभाग से संपर्क कर अपने खेतों की मिट्टी की जांच करवाई, जिसके बाद उन्हें कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया गया। इस कार्ड में दी गई सिफारिशों के अनुसार उन्होंने अपने खेतों में खाद एवं उर्वरकों का संतुलित मात्रा में उपयोग किया।

उन्होंने बताया कि संतुलित उर्वरक प्रबंधन अपनाने से उनकी खेती में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। फसलों की गुणवत्ता एवं उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ मिट्टी की सेहत भी बेहतर हुई है, जिससे भविष्य में खेती और अधिक लाभकारी होने की उम्मीद है।

अमित कुमार ने कृषि विभाग राजस्थान सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्य किसानों से भी मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का लाभ उठाने की अपील की, ताकि वे भी वैज्ञानिक खेती अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button