खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अजरका में आयोजित हुआ एकदिवसीय विशेष ग्राम उत्थान शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 1 फरवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार को गिरदावर वृत्त अजरका में एकदिवसीय विशेष ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन अटल सेवा केंद्र अजरका पर किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना रहा।

शिविर में नायब तहसीलदार शरद राठिया, सहायक विकास अधिकारी (ADO) देवेश कुमार कौशिक, उपनिदेशक उद्यानिकी डॉ. गोपाल मीणा, कृषि विभाग से विष्णु चौधरी, कृषि अधिकारी अंकित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान कृषि विभाग द्वारा किसानों को 60 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। साथ ही गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के अंतर्गत तीन किसानों को ₹30,000 की अनुदान राशि प्रदान की गई, जिसमें प्रति किसान ₹10,000 का अनुदान शामिल रहा। इसके अतिरिक्त एक किसान को कृषि यंत्र रोटावेटर पर ₹42,680 का अनुदान, एक हैरू यंत्र पर ₹16,000 तथा 300 मीटर सिंचाई पाइपलाइन हेतु ₹15,000 की अनुदान राशि प्रदान की गई।

राजस्व विभाग द्वारा एक प्रकरण में भूमि का बंटवारा किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा पांच स्वामित्व पट्टे जारी किए गए। वहीं सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन के 10 खातों को अपडेट किया गया।

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को वीबी-जी राम जी योजना की जानकारी देते हुए योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया। ग्रामीणों ने शिविर में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर मिलने पर संतोष व्यक्त किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button