LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी गिरोह का भंडाफोड़, शेष आरोपी यासीन उर्फ आसिन गिरफ्तार।

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

भिवाड़ी, 31 जनवरी।

भिवाड़ी पुलिस ने सक्रिय वाहन चोरों के विरुद्ध चल रही सतत कार्रवाई के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली मय सामान चोरी के मामले में फरार शेष आरोपी यासीन उर्फ आसिन को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह पर बड़ा प्रहार हुआ है।

पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी प्रशान्त किरण (आईपीएस) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहु (आरपीएस) एवं वृत्ताधिकारी वृत्त भिवाड़ी कैलाश चौधरी (आरपीएस) के निकट पर्यवेक्षण में थाना भिवाड़ी की टीम ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक सचिन शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने दिनांक 07 दिसंबर 2025 को ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए शेष आरोपी को दबोचने में सफलता प्राप्त की।

घटना के अनुसार परिवादी छलूराम पुत्र जैनाराम, निवासी भैरूखेड़ा जिला भीलवाड़ा हाल हरचंदपुर भिवाड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 07 दिसंबर की रात को उनका महिंद्रा एंड महिंद्रा 475 DI MS XP ट्रैक्टर-ट्रॉली मय सामान महिला थाना भिवाड़ी के पीछे झुग्गी-झोपड़ी के सामने से चोरी हो गया। रिपोर्ट पर थाना भिवाड़ी में दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को मुनफैद पुत्र फरीद, जाति मेव, उम्र 25 वर्ष, निवासी नाई नंगला थाना सदर तावडू जिला नूंह मेवात (हरियाणा) एवं यासीन उर्फ आसिन पुत्र अलीजान, जाति कुरैशी मुसलमान, उम्र 42 वर्ष, निवासी बासदल्ला थाना पुन्हाना जिला नूंह मेवात हाल किरायेदार ढिढारा थाना सदर तावडू (हरियाणा) ने अंजाम दिया। पुलिस ने पूर्व में आरोपी मुनफैद को गिरफ्तार कर चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली व सामान बरामद कर लिया था।

लगातार तलाश और पतारसी के बाद पुलिस ने शेष आरोपी यासीन उर्फ आसिन को भी नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर गहन अनुसंधान जारी है।

इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी सचिन शर्मा, उप निरीक्षक अमरसिंह, कांस्टेबल सतवीर एवं कांस्टेबल नरेश की अहम भूमिका रही। भिवाड़ी पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरों में हड़कंप है और आमजन में सुरक्षा को लेकर विश्वास मजबूत हुआ है।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button