LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

सम्पूर्णानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.82 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

रिपोर्ट: डॉक्टर संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सम्पूर्णानगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 4.82 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मौके से दो अभियुक्तों को दबोचते हुए उनके कब्जे से स्मैक और एक मोटरसाइकिल बरामद की।

गिरफ्तार अभियुक्तों में

1. दिनेश कुमार पुत्र बृजनंदन, निवासी ग्राम प्रताप नगर मझरा पश्चिम, थाना सम्पूर्णानगर, जनपद खीरी

2. अमनदीप सिंह पुत्र स्व. बलवंत सिंह, निवासी टीचर्स कॉलोनी, कस्बा व थाना सम्पूर्णानगर, जनपद खीरी

शामिल हैं।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 02 पोटली में कुल 4.82 ग्राम स्मैक (प्रत्येक पोटली 2.41 ग्राम) तथा एक अपाचे मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UP 31 AC 5027) बरामद की है।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना सम्पूर्णानगर में मु0अ0सं0 12/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

चौकी प्रभारी खजुरिया, उ0नि0 अनिल सिंह पकंज

कां0 नरेन्द्र कुमार

कां0 धर्मेन्द्र कुमार

कां0 मनीष कुमार

कां0 नीलो कुमार

(सभी थाना सम्पूर्णानगर, जनपद खीरी)

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button