उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

विद्या मंदिर रामबाग में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

  बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग – बस्ती में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से बनाया गया।

   विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर ध्वजाभिवादन किया गया, राष्ट्र गान गाया गया और जयघोष किया गया। दैनिक वंदना प्रस्तुत की गयी। भारत माता की आरती भी की गयी। प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह जी ने अतिथि परिचय कराया। वन्दना टोली ने अनेक देशभक्ति के गीत भी प्रस्तुत किये। आचार्य अंशुमान त्रिपाठी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये।

 अपने संबोधन में विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह जी ने गणतंत्र के मुख्य पहलुओं की चर्चा की और कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया, जिससे भारत को पूर्ण रूप से गणतंत्र घोषित किया गया। लोकतांत्रिक प्रणाली नागरिकों को सरकार चुनने का अधिकार देती है, जो संविधान के नियमों के अनुसार काम करती है। 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली, लेकिन गणतंत्र के साथ भारत ने अपनी संविधान-आधारित शासन व्यवस्था को अपनाया।

    प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह ने भी इस अवसर पर छात्रों को सम्बोधित किया। उन्होंने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया। समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार आदि की चर्चा की।

  उप प्रधानाचार्य श्री विजय नारायण उपाध्याय ने आगंतुकों और अतिथियों सहित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। शान्ति मन्त्र एवं मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

   गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विद्यालय में विद्यालय प्रबन्ध समिति के कोषाध्यक्ष श्री प्रहलाद मोदी, डॉ. पी. एल. मिश्रा, कमलावती, लता सिंह, सरिता शुक्ला, प्रियंका सिंह पद्मजा जी, सदस्य गौरी शंकर पाण्डेय, आदि उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button