अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

खड़न्जा उखाड़कर सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर रहा है गांव का दबंग

सार्वजनिक रास्ता अवरूद्ध कर दिया गांव का दबंग, रास्ता बहाल कराने की मांग जेसीबी से उखाड़ दिया सार्वजनिक रास्ते का खड़न्जा, कब्जे की नीयत से करा रहा निर्माण

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24 न्यूज)। लालगंज थाने के कुदरहा चौकी अंतर्गत जिभियांव में मस्तराम के घर से पिच रोड तक लगा दशक पुराना खड़न्जा उखाड़कर दबंग ने मिट्टी पटवाकर सहन बना लिया। इससे गांव का रास्ता अवरूद्ध हो गया। दर्जनों परिवारों के लोगों का आवागमन अवरूद्ध है। गांव के राजेश कुमार पुत्र मायाराम ने जिलाधिकारी, समाधान दिवस, बीडीओ तथा स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र देकर समस्या के अलिवम्ब निस्तारण की मांग किया है।

सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा करने का आरोप सतिराम पुत्र रामफेर व जगराम पुत्र रामफेर पर है। आरोप है कि इन्होने जेसीबी लगाकर वर्षों पुराना खड़न्जा उखाड़ दिया और जमीन पर कब्जा करने के लिये अपना निर्माण करवा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पैसे और जोर जबरदस्ती के बल गांव का सार्वजनिक रास्ता अवरूद्ध किया जा रहा है। समस्या का समय से समाधान नही हुआ तो धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से रास्ता बहाल कराने की मांग किया है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button