देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
जूनियर मिस इंडिया 2026 में आशी नायक ने रचा इतिहास

लोकेशन=अमानगंज।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
*जूनियर मिस इंडिया 2026 में आशी नायक ने रचा इतिहास*
जयपुर में आयोजित जूनियर मिस इंडिया 2026 प्रतियोगिता में अमानगंज की बेटी आशी नायक ने शानदार प्रदर्शन कर न केवल नगर बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। आशी नायक को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में “बेस्ट क्रिएटिव गाउन” का क्राउन प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि आशी नायक टंटे लाल नायक जी की सुपोत्री एवं रमाकांत नायक (रम्मू) की पुत्री हैं। आशी नायक वर्तमान में रॉयल चिल्ड्रन पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल, अमानगंज में कक्षा दसवीं की छात्रा हैं।
जूनियर मिस इंडिया 2026 प्रतियोगिता में 5 से 16 वर्ष आयु वर्ग के कुल 172 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आशी नायक ने अपनी अलग पहचान बनाते हुए निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया।
प्रतियोगिता के कल्चरल राउंड में आशी नायक ने बुंदेलखंडी वेशभूषा में मंच पर उतरकर क्षेत्रीय संस्कृति को अत्यंत सुंदर और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से पन्ना डायमंड सिटी, खजुराहो मंदिर और पन्ना टाइगर रिजर्व की झलक दिखाई, जिसे उपस्थित दर्शकों और निर्णायक मंडल ने खूब सराहा। उनकी यह प्रस्तुति सांस्कृतिक गौरव और रचनात्मकता का उत्कृष्ट उदाहरण रही।
आशी नायक की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, सहपाठियों सहित नगर एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

Subscribe to my channel


