रिपोर्टर: डॉक्टर संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर: 7376 3261 75
खीरी: पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना हैदराबाद पुलिस ने 07 जनवरी 2026 को दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी हैदराबाद के मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त हैं:
मन्ना उर्फ इरशाद, पुत्र मनी उल्ला उर्फ कटोरी, उम्र लगभग 27 वर्ष, निवासी ग्राम भुडवारा, थाना हैदराबाद, जनपद खीरी।
मोईन, पुत्र रहमतुल्ला, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी ग्राम अन्दापुर, थाना फरधान, जनपद खीरी।
बरामदगी का विवरण:
02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर
02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
02 अदद मोबाइल
01 अदद मोटरसाइकिल HF DELEUX
कुल 3850 रुपये
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें अग्रिम कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।