खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पंच गौरव एवं गुरु गोलवलकर ब्लॉक विकास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित, 31 मार्च से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

खैरथल-तिजारा, 5 जनवरी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में जिले के पंच गौरव एवं गुरु गोलवलकर ब्लॉक विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्वीकृत बजट के अनुरूप कार्य योजनाएं तैयार कर एफएस शीघ्र जारी करवाने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि पंच गौरव योजना के तहत जिले को स्वीकृत राशि के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण उपयोग हेतु सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने खेल विभाग, वन विभाग एवं पर्यटन विभाग कि जारी एफएस के अनुसार एक जिला–एक खेल, एक जिला–एक वनस्पति एवं एक जिला–एक पर्यटन स्थल की अवधारणा के तहत चयनित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि एक जिला–एक खेल के अंतर्गत कुश्ती, एक जिला–एक वनस्पति के अंतर्गत शीशम, तथा एक जिला–एक पर्यटन स्थल के रूप में तिजारा जैन मंदिर को चयनित किया गया है। इन सभी मदों में स्वीकृत बजट के अनुसार विकास कार्य समयबद्ध रूप से करवाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 31 मार्च से पूर्व सभी स्वीकृत कार्यों को पूर्ण किया जाए।

इसके साथ ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने पंच गौरव योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए, ताकि जिले की विशिष्ट पहचान, सांस्कृतिक विरासत, खेल प्रतिभा, वन संपदा एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

बैठक में गुरु गोलवलकर ब्लॉक विकास योजना के अंतर्गत चयनित तिजारा ब्लॉक के लिए सभी विभागों द्वारा तैयार की गई कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। योजनाओं का अनुमोदन करते हुए सभी संबंधित विभागों को शीघ्र एफएस जारी करवाने तथा कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में प्रारंभ कर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि दोनों योजनाओं का उद्देश्य समग्र एवं संतुलित विकास सुनिश्चित करना है, जिससे स्थानीय संसाधनों का संरक्षण, रोजगार सृजन, पर्यटन विकास तथा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button