अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

जहाँ मेहनत को मिलता है सही मुक़ाम, वहीं से लिखी जाती है कामयाबी की पहचान — टारगेट लाइब्रेरी ने रचा चयन का इतिहास

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा। क्षेत्र की टारगेट लाइब्रेरी ने एक बार फिर अपनी गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्रणाली, अनुशासित अध्ययन वातावरण और निरंतर प्रयासों से सफलता की मिसाल पेश की है। लाइब्रेरी से अध्ययन कर निकले पाँच होनहार युवाओं का विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयन होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

चयनित अभ्यर्थियों में चरण सिंह यादव (लुहादेरा) का सीएचओ पद पर, अंकित गहनकर का वीडीओ पद पर चयन हुआ है। वहीं सचिन यादव (तिजारा), पवन चौधरी (मलियर जाट) और मोहित (नौगांवा) का चयन राजस्थान पुलिस में हुआ है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर टारगेट लाइब्रेरी परिवार की ओर से लाइब्रेरी परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में तिजारा पंचायत समिति प्रधान जेपी यादव ने लाइब्रेरी संचालक रजत डागर एवं अभिषेक डागर तथा मार्गदर्शक अशोक यादव को बधाई देते हुए चयनित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लाइब्रेरी संचालक अभिषेक डागर ने जानकारी देते हुए बताया कि नवचयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में 4 जनवरी 2026, प्रातः 11 बजे लाइब्रेरी परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी चयनित युवाओं को ₹1100 की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने पूर्व एवं वर्तमान सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि टारगेट लाइब्रेरी आगे भी इसी समर्पण के साथ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।

समारोह में सलोना यादव, कृष्ण यादव, मुकेश यादव, सुनील यादव, नरेंद्र पटेल, कपिल गुप्ता, अनिल शर्मा, पार्षद सरोज यादव सहित लाइब्रेरी के समस्त विद्यार्थी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

टारगेट लाइब्रेरी की यह उपलब्धि न केवल चयनित युवाओं के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button