उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐपजा) के लिए वर्ष 2025 रहा ऐतिहासिक और उपलब्धियों से भरा

 

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 3261 75

शाहजहांपुर।

ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐपजा) के लिए वर्ष 2025 एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक वर्ष के रूप में दर्ज किया जाएगा। संगठन ने इस वर्ष उत्तर प्रदेश में पत्रकार हितों को लेकर उल्लेखनीय कार्य करते हुए अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है।

जनपद शाहजहांपुर में सैकड़ों पत्रकारों को संगठन से जोड़ते हुए जिला, नगर एवं तहसील इकाइयों का गठन किया गया तथा भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसके साथ ही जनपद बाराबंकी, बदायूं, उन्नाव, हरदोई एवं पीलीभीत में ऐपजा का प्रभावशाली विस्तार और शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

पत्रकारों के हितों को लेकर नैमिषारण्य में आयोजित वार्षिक अधिवेशन ने संगठन को नई दिशा प्रदान की। वहीं पत्रकारों पर हो रहे शोषण, उत्पीड़न एवं फर्जी मुकदमों के विरोध में वर्ष भर धरना-प्रदर्शन एवं न्याय की लड़ाई लड़ी गई, जिससे ऐपजा प्रदेश का सबसे ताकतवर पत्रकार संगठन बनकर उभरा।

ऐपजा की एक बड़ी उपलब्धि यह भी रही कि लगभग हर बड़े कार्यक्रम में सरकार के किसी न किसी मंत्री की सहभागिता रही। इसके साथ ही भाजपा संगठन में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष से संगठन के शीर्ष नेतृत्व की आत्मीय मुलाकातों ने यह सिद्ध किया कि ऐपजा पत्रकार हितों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व से लेकर प्रदेश, जोन, जनपद, नगर एवं तहसील स्तर के सभी पदाधिकारियों एवं ऐपजा परिवार के सदस्यों को हार्दिक बधाई दी गई।

पत्रकार एकता जिंदाबाद,

ऐपजा संगठन जिंदाबाद।

सभी ऐपजा बंधुओं से इस उपलब्धि को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की गई है।

शुभकामनाओं सहित

🙏 जी. एस. दुबे 🙏

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button