उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़संतकबीर नगर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने पत्रकारों को किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ राणा प्रताप राय

 

संत कबीर नगर

धनघटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता और नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने नव वर्ष के उपलक्ष में धनघटा में स्थित एक मैरिज हॉल में तहसील क्षेत्र के पत्रकारों को नए वर्ष पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में क्षेत्र के पत्रकारों को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकार हमेशा समाज के हित में कार्य करते हैं। समाज के अंदर जो बुराइयां होती हैं उनको समाज के सामने रखने का प्रयास करते हैं। पत्रकार देश के चौथे स्तंभ के रूप में देखे जाते हैं। पत्रकार समाज के दबे कुचलों की आवाज को हमेशा उठाने का काम करते हैं। पत्रकार हमेशा समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करते हैं। पत्रकार के सम्मान में ही समाज का सम्मान निहित होता है। भाजपा नेता द्वारा पिछले कई वर्षों से नव वर्ष पर पत्रकारों को सम्मानित किया जाता रहा है। इस अवसर पर बुद्धि सागर मिश्र, अकरम खान, जगदीश पांडे, सुनील राय, इंद्रेश यादव, राणा प्रताप राय, खगेंद्र मिश्र, गिरधारी लाल सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button