उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

नारी परिवार की आत्मा है। इनके सशक्तिकरण से होगा देश सर्वोपरि-डॉ कमलेश पाण्डेय

बस्ती 31दिसंबर।

आर्य समाज और आर्य वीर दल बस्ती द्वारा स्वामी दयानन्द विद्यालय सुरतीहट्टा में बस्ती आयोजित चरित्र निर्माण शिविर में बालिकाओं को समर्थ एवं सशक्त बनाने के लिए शारीरिक व्यायाम के साथ बौद्धिक ज्ञान भी दिया जा रहा है। इस बौद्धिक ज्ञान के क्रम में आज की मुख्य अतिथि डॉ कमलेश पाण्डेय प्रवक्ता महिला महाविद्यालय बस्ती ने बताया कि नारी परिवार की आत्मा है। इनके सशक्तिकरण से ही देश सर्वोपरि होगा। उन्होंने आर्य वीरांगनाओं को उपभोग कम संतोष ज्यादा के मूलमंत्र के साथ ज्ञान अर्जित करने का संदेश दिया। इसके अलावा बेटियों को स्वच्छता, सात्विक आहार और कठोर परिश्रम बनाए रखने की सलाह दी। इससे पहले प्रशिक्षिका शालू आर्य और राधा आर्य के सानिध्य में बालिकाओं ने संध्या हवन

सीखा साथ ही नियुद्धम, सूर्य नमस्कार और स्तूप, पुल निर्माण की कला सीखते हुए आत्मरक्षा के गुर भी सीखे। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने कहा कि बेटियों को चरित्र बल प्रदान करना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। शिविर संचालक आदित्यनारायण गिरि ने बताया कि शिविर का समापन दिनांक 3जनवरी को दिन में 1बजे होगा जिसमें डॉ रीना पाठक प्राचार्या शिवर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती होंगी।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button