बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश माहेश्वरी व पूर्व न्यायाधीश कोठारी का बांठिया ने किया स्वागत
पूर्व विधायक स्व.चम्पालाल बांठिया ट्रस्ट व नाकोड़ा तीर्थ के कार्यों की सराहना

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
जनसेवक श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने विश्व विख्यात नाकोड़ा जैन तीर्थ में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जे.के. माहेश्वरी
व हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश विनीत कुमार कोठारी से भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
गणपत बांठिया ने अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने हेतु पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जे.के.माहेश्वरी व हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश विनीत कुमार कोठारी तथा का नाकोड़ा तीर्थ पर गुलदस्ता भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया। बांठिया ने न्यायाधीशों को अवगत कराया कि पूर्व विधायक स्वर्गीय चम्पालाल बांठिया के आदर्शों एवं पदचिन्हों पर चलते हुए चेरिटेबल ट्रस्ट क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा एवं जनकल्याण से जुड़े अनेक कार्य निरंतर कर रहा है।इस दौरान माहेशवरी एव कोठारी ने नाकोड़ा तीर्थ में भगवान पार्श्वनाथ एवं अधिष्ठायक भैरवदेव के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने तीर्थ की आध्यात्मिक ऊर्जा एवं शांत वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि लगभग दस वर्ष पूर्व भी वे नाकोड़ा तीर्थ आए थे और आज पुनः यहां आकर अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। तीर्थ की व्यवस्थाएं एवं धार्मिक वातावरण मन को शांति प्रदान करने वाला हैं।
नाकोड़ा तीर्थ ट्रस्ट की ओर से न्यायाधीशों का साफा, माला एवं भगवान की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंशाराम सुथार, नाकोड़ा ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश वडेरा, गौतम बालड़ सहित कई गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


