उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

ग्रामीण पत्रकारों के अधिकारों की आवाज़ बुलंद, ग्रापए ने हर्रैया विधायक को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

 

बस्ती। ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा, मान्यता और सुविधाओं से जुड़ी मांगों को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) ने सोमवार को हर्रैया विधायक अजय सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यह कार्यक्रम तहसील अध्यक्ष राजेश सिंह विसेन के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस दौरान तहसील अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह एवं जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर प्रदेशभर में सभी 403 विधायकों को ज्ञापन सौंपकर पत्रकार हितों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है।

ज्ञापन में प्रमुख मांग के रूप में तहसील स्तर पर कार्यरत दैनिक समाचार पत्रों के संवाददाताओं को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मान्यता देने की व्यवस्था लागू करने की बात कही गई। इसके साथ ही पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर स्थाई समिति की नियमित बैठक सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मंडल स्तर पर मंडलायुक्त तथा तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्थाई समितियों के गठन की मांग की, जिसमें संगठन के अध्यक्ष को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही ग्रामीण पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा, रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा देने की मांग भी शामिल रही।

इसके अतिरिक्त प्रदेश स्तरीय पत्रकार मान्यता समिति एवं विज्ञापन मान्यता समिति में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधियों को शामिल करने, दारुलसफा लखनऊ में संगठन के प्रदेश कार्यालय हेतु निःशुल्क भवन उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण पत्रकार आयोग के गठन की मांग प्रमुख रूप से रखी गई।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि पत्रकारिता के दौरान उत्पन्न विवादों में किसी भी प्रकार की एफआईआर दर्ज करने से पूर्व सक्षम राजपत्रित अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराई जाए।

इस अवसर पर विधायक अजय सिंह ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर विधानसभा में विषय को उठाकर समाधान के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनिल कुमार पाण्डेय, जनार्दन पाण्डेय, के.डी. मिश्र, सत्यदेव शुक्ल, संजय मिश्र, शक्ति शरण उपाध्याय, विवेक पाण्डेय, मोतीचंद सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button