LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी: जिला अस्पताल में अवैध वसूली और सरकारी धन गबन के आरोप, अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

 

रिपोर्टर: डॉक्टर संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश, मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के सर्जन और उनके सहयोगियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने, अवैध वसूली और सरकारी धन के गबन के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासंघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन खीरी को सौंपा।

ज्ञापन की अगुवाई बार काउंसिल ऑफ यूपी के सदस्य और पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ल ने की। अजय शुक्ल ने बताया कि मरीज की तीमारदार सौम्या शर्मा से पहले ऑपरेशन के दौरान 12,500 रुपये लिए गए और केवल 400 रुपये की रसीद दी गई। इसके बाद दूसरे ऑपरेशन के लिए 15,000 रुपये की मांग की गई। पैसे न देने पर उन्हें उत्पीड़न और डिस्चार्ज की धमकी दी गई।

बाद में मामले के बढ़ने पर अस्पताल प्रशासन ने ऑपरेशन का खर्च अस्पताल के फंड से करने की बात कही। यह मामला अवैध वसूली और सरकारी धन के गबन का गंभीर संकेत देता है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन पर मामले को दबाने का भी आरोप लगाया है।

स्थिति पर प्रशासन की प्रतिक्रिया अभी प्राप्त नहीं हुई है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button