खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
किशनगढ़ विधानसभा में एसएआर मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यशाला सम्पन्न
पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट किशनगढ़ (कोटकासिम/खैरथल-तिजारा)।
आज मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसएआर) के उपलक्ष में किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन शेरपुर मंदिर, छोटी अयोध्या पर किया गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने मतदाता सूची की शुद्धता, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा त्रुटि सुधार की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की और उपस्थित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महा सिंह चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजेश भटवाड़ा एवं रामनिवास यादव ने भी एसएआर कार्यक्रम की महत्ता पर अपने विचार रखते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची की अहम भूमिका होती है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, सुरेंद्र जांगिड़, राजकुमार गॉड, मनोज मित्तल, मनीष शर्मा, संता देवी गुर्जर, प्रधान महेंद्र, विक्रम चौधरी, अर्जुन सिंह चौधरी, रामपत मेघवाल, चंदन सिंह गुर्जर, मुनेश यादव, छत्रपाल यादव, अनिल गुप्ता, सतीश पहलवान, कर्मवीर यादव, केशुराम, बलराम जाट, कप्तान सिंह चौधरी, भास्कर, डॉ. धर्मपाल, सरपंच राजेश, सरपंच महावीर यादव, हरि सिंह अधिकारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


