LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर: कोतवाली पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर | 25 दिसम्बर 2025
बीकानेर जिले के पुलिस थाना कोतवाली ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक बड़ी चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरीशुदा माल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में चोरी व नकबजनी के 22 से अधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
📌 चोरी की घटना का विवरण
पुलिस के अनुसार दिनांक 01 जुलाई 2025 को श्री सुमित कोचर (47 वर्ष), निवासी कोचरों की पिछली गुवाड़, बीकानेर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके रिश्तेदार सिद्धार्थ एवं श्रेयाश कोचर अपने परिवार सहित 24 जून 2025 को सूरत गए हुए थे। इस दौरान उनके मकान के ताले टूटे मिले और घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच में सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी होना पाया गया।
रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
👮 पुलिस की कार्यवाही
शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज श्री हेमंत शर्मा (IPS) के निर्देशानुसार एवं
पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री कावेन्द्र सिंह सागर (IPS) तथा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ (RPS) के निर्देशन में,
वृताधिकारी नगर श्री अनुज डाल (RPS) के सुपरविजन में
थानाधिकारी कोतवाली श्रीमती सविता डाल (पुनि) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम ने तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से मेहनत व लगन से कार्य करते हुए चोरी की घटना का पर्दाफाश किया।
🚔 गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया है—
सुरेश सिंह उर्फ सूर्या पुत्र चन्द्र सिंह, जाति राजपूत, उम्र 38 वर्ष
निवासी – वार्ड नं. 05, काली माता मंदिर के पीछे, भूरजी मेघवाल की खेड़ी,
थाना नोखा, जिला बीकानेर
मदन मोहन टाक पुत्र स्व. बाबूलाल, जाति टाक (दर्जी), उम्र 49 वर्ष
निवासी – पुरोहितों की गली, वार्ड नं. 20, गोपेश्वर बस्ती,
थाना गंगाशहर, जिला बीकानेर
💎 बरामद चोरीशुदा माल
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चांदी जैसी धातु के आभूषण एवं पूजा सामग्री बरामद की गई, जिनमें शामिल हैं—
लक्ष्मी-गणेश चित्र वाले 41 चांदी जैसे सिक्के
12 गिलास, 11 प्याले, 3 चम्मच
5 कटोरियां, 1 लोटा
3 जोड़ी पायल, 11 बिछुड़ी
4 प्लेट, 1 कमरबंद
2 सिंदूरदान, 1 नारियल, 1 छत्तर
3 मूर्तियां, 1 घंटी
2 चौकोर डिब्बियां
आगे की कार्यवाही
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है। संभावना जताई जा रही है कि इनसे अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
Subscribe to my channel


