बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार
बालोतरा में महावीर इंटरनेशनल वर्धमान की वित्तीय जागरूकता बैठक सम्पन्न

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल वर्धमान, बालोतरा की ओर से होटल सिल्वर एलाइट में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में IWC Finmart प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर चेतन लखोटिया, उनके पुत्र कृष्ण लखोटिया तथा ICICI म्यूचुअल फंड के रीजनल हेड जितेंद्र राठौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विशेषज्ञों ने सदस्यों को म्यूचुअल फंड में निवेश के महत्व और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे छोटे-छोटे निवेश के माध्यम से कंपाउंडिंग इंटरेस्ट की ताकत से भविष्य में बड़ा कॉरपस तैयार किया जा सकता है। साथ ही यह भी बताया गया कि म्यूचुअल फंड में नियमित निवेश कर बच्चों की शिक्षा, शादी और रिटायरमेंट जैसी महत्वपूर्ण जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सकता है।
विशेषज्ञों ने आने वाले समय में वैश्विक स्तर पर भारत के म्यूचुअल फंड सेक्टर की भूमिका पर भी प्रकाश डाला और इसे निवेश के लिए सुरक्षित एवं बेहतर विकल्प बताया। उन्होंने कहा कि सही योजना और अनुशासन के साथ निवेश करने से व्यक्ति टेंशन फ्री जीवन जी सकता है।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष अशोक चोपड़ा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया। वहीं सचिव सुरेश गोठी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में जैन सोशल यूथ के प्रेसिडेंट अरविंद सालेचा का भी विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने अपने सदस्यों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
बैठक का समापन लंच के साथ हुआ, जहां सभी सदस्यों और अतिथियों ने आपसी संवाद के साथ कार्यक्रम की सराहना की।

Subscribe to my channel


