जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
राजौरी में टाटा मोबाइल और मोटरसाइकिल की भिड़ंत, 1 की मौत, 1 घायल

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
राजौरी में टाटा मोबाइल और मोटरसाइकिल की भिड़ंत, 1 की मौत, 1 घायल
राजौरी, 24 दिसंबर: राजौरी जिले के मंझकोट क्षेत्र के ककोरा में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, टाटा मोबाइल और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।
मृतक की पहचान अक़िब खान, पुत्र रैयास्त खान, निवासी ककोरा मंझकोट के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए GMC राजौरी में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पढ़ें: सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना क्यों है जरूरी

Subscribe to my channel


